News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

तेलंगाना: बीजेपी सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम 'भाग्यनगर', करीमनगर का 'करीपुरम' किया जाएगा- योगी आदित्यनाथ

योगी ने करीमनगर जिले और निजामाबाद जिले के बोधन नगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ''यदि बीजेपी तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर का नाम बदलकर 'करीपुरम' करेगी.''

Share:

हैदराबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अगर बीजेपी ने तेलंगाना में सरकार बनायी तो वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हैदराबाद का नाम 'भाग्यनगर' और करीमनगर जिले का नाम 'करीपुरम' करेगी. योगी ने करीमनगर जिले और निजामाबाद जिले के बोधन नगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ''यदि बीजेपी तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर का नाम बदलकर 'करीपुरम' करेगी.''

योगी ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार बनती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर 'भाग्यनगर' किया जाएगा जैसे आपने उत्तर प्रदेश में देखा. हमने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया है. उन्होंने कहा, ''केवल बीजेपी यह काम कर सकती है क्योंकि बीजेपी ही है जो आपकी संस्कृति, परंपराओं, विरासत और आपके पूर्वजों का सम्मान करती है और भारत की व्यवस्था को आगे ले जाना चाहती है.''

योगी ने कहा कि इसलिए बीजेपी जरूरी है, बीजेपी आप सभी से सहयोग चाहती है. मैं आपसे चुनावों में वोट करके बीजेपी उम्मीदवारों को चुनने की अपील करता हूं. तेलंगाना बीजेपी नेता टी राजा सिंह लोध भी पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि बीजेपी यदि सत्ता में आयी तो वह हैदराबाद और राज्य के अन्य शहरों के नाम महान लोगों के नाम पर रखेगी.

तेलंगाना: मोदी और केसीआर के बीच है साझेदारी, कुछ दिनों में आएगी बदलाव की आंधी- राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत बीजेपी सरकार कई स्थानों के नाम बदल चुकी है. इसमें इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शामिल है.

यह भी देखें

Published at : 05 Dec 2018 08:32 PM (IST) Tags: Assembly Election 2018 Telangana assembly election 2018 Telangana Yogi Adityanath BJP Congress
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Elections News in Hindi

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2029: 2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?

Lok Sabha Elections 2029: 2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?

2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम

2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम

राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?

राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल

'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा

'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा

टॉप स्टोरीज

CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल

CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

यह वेबसाइट कुकीज़ या इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है, ताकि आपके ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और व्यक्तिगतर तौर पर इसकी सिफारिश करती है. हमारी वेबसाइट के लगातार इस्तेमाल के लिए आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हों.